जमशेदपुर में NSPC अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, सिदगोड़ा में अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन

SHARE:

Jamshedpur : सिदगोड़ा स्थित सिनेमा मैदान में खेल जगत के लिए एक बड़ी सौगात दी गई, जहां NSPC अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ-साथ नए NSPC क्रिकेट एकेडमी का भव्य उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर एकेडमी के संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह, JUSCO Workers Union के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, समाजसेवी समरेश सिंह, Tata Workers Union के कमिटी मेंबर राजेश सिंह और समाजसेवी रॉकी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।


नई NSPC क्रिकेट एकेडमी का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को बेहतर क्रिकेट प्रशिक्षण देना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। एकेडमी के कोच के रूप में प्रमोद कुमार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस पहल को शहर के खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


यह एकेडमी शहर की पहली और सबसे बड़ी फुल टर्फ विकेट सुविधा के रूप में सामने आई है। यहां खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास के लिए—

कुल 5 नेट प्रैक्टिस पिच

2 पक्के (हार्ड) विकेट

3 मिट्टी (टर्फ) विकेट


कार्यक्रम के दौरान JUSCO Workers Union के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने एकेडमी को हर संभव सुविधा और सहयोग देने का भरोसा दिलाया, ताकि यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।


इस एकेडमी के शुरू होने से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि शहर में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी। NSPC अंडर-16 टूर्नामेंट के जरिए युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें