डुमरिया के काशीडीह में 3.95 लाख से स्नान घाट का शिलान्यास, विधायक संजीव सरदार ने कहा—ग्रामीण सुविधाएं बढ़ाना प्राथमिकता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत अंतर्गत ग्राम काशीडीह हातिबारी स्थित जयनदी मटियाघाट पर स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की गई। करीब 3 लाख 95 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह घाट विधायक निधि से तैयार किया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस मौके पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने लंबे समय से इस सुविधा की मांग की थी, जो अब पूरी होने जा रही है।


विधायक ने कहा कि स्नान घाट के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्नान की सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे कार्यों से ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास के लिए और भी योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

इस अवसर पर झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्ज़ा सोरेन, भगत बसके, भगत हांसदा, अरुण मुर्मू, जयपाल सिंह मुर्मू, दुला मुर्मू, काज़मान सूंघ सरदार सहित पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.