प्रयागराज में Tata Power–TPSDI का नया प्रशिक्षण केंद्र शुरू, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगारपरक कौशल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Prayagraj:देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी Tata Power ने अपनी कौशल विकास इकाई Tata Power Skill Development Institute (TPSDI) के माध्यम से प्रयागराज में एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की है। ICICI Foundation के सहयोग से स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और महिलाओं को ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाना है।

केंद्र का उद्घाटन प्रयागराज की आयुक्त सौम्या अग्रवाल और टाटा पावर के CHRO एवं Sustainability & CSR प्रमुख हिमाल तेवरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर PPGCL के CEO अशोक पांडा तथा TPSDI के प्रमुख अलोक प्रसाद भी उपस्थित रहे।

नए TPSDI–प्रयागराज केंद्र में सौर पीवी इंस्टॉलेशन, विद्युत सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा तकनीकों से जुड़े व्यावहारिक एवं उद्योग-आधारित प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जूवाल ओराम ने वर्चुअल माध्यम से ट्राइबल युवाओं के विशेष प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रयागराज के अलावा ओडिशा के बालासोर, ढेंकानाल, बहरामपुर, संबलपुर तथा झारखंड के मैथन और जोजॉबेरा केंद्रों में भी संचालित होगा।

यह केंद्र पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रशिक्षण और प्रमाणन भी उपलब्ध कराएगा, जिससे प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार और प्लेसमेंट के अवसरों में वृद्धि होगी। TPSDI अब तक 4.2 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित कर चुका है और ऊर्जा क्षेत्र में 200 से अधिक मॉड्यूलर कोर्स संचालित कर रहा है।

प्रयागराज में स्थापित यह केंद्र न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करेगा, बल्कि क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत बनाने और भविष्य की परियोजनाओं के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल देश के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य और कौशल विकास मिशन को गति देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.