Jamshedpur:झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन वीर शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में किया गया। यह बैठक केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान हाल ही में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष सोमबरी सोरेन, वार्ड संख्या 8 के पार्षद मोहम्मद गुलाब, मानगो नगर निगम की वार्ड संख्या 20 की इरफाना खातून और वार्ड संख्या 29 की परवीन बनो को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने मानगो और जुगसलाई नगर समितियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधायकगण, केंद्रीय पदाधिकारी, जिला संयोजक मंडली, वरिष्ठ नेताओं एवं महिला नेत्रियों की उपस्थिति में आगामी दस दिनों के भीतर बैठक आयोजित की जाए, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।
बैठक का एक अहम आकर्षण मानगो क्षेत्र के सद्दाम हुसैन का अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल होना रहा। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने से संगठन को क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम में शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, सुनील महातो, कुद्दु उरांव, लालटू महतो, सरोज महापात्रा, पिंटू दत्ता, प्रीतम हेम्ब्रम, उमानाथ झा, घनश्याम महतो, फतेचन्द्र टुडू, दलगोविंद लोहार, अजय रजक, संदीप चक्रवर्ती, डी. राकेश राव, विक्टर सोरेन, नांनटु सरकार, अंकित सिंह, समीर दास, विनोद डे सहित कई नेता मौजूद थे। वहीं महिला नेत्रियों में चन्द्रवर्ती महतो, झरना पाल, नीता सरकार, सविता दास, सपन राय, उमेश गिरी, अभय पांडे और कमल किशोर मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।









