ब्रेकिंग न्यूज़ 407 pickup accident Adityapur आदित्यपुर में भीषण सड़क हादसा, 407 की टक्कर से मची अफरा-तफरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!


आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां): आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एमपी टावर के पास शुक्रवार देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित 407 पिकअप वाहन ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 407 (नंबर: WB78 7415) तेज रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया। पिकअप ने सामने चल रही कार (JH05 AQ 2712) को पीछे से टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची।
टक्कर के बाद स्थिति और बिगड़ गई, जब अनियंत्रित पिकअप सड़क पार करते हुए आगे बढ़ा और आसपास खड़े वाहनों व लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
चालक मौके से फरार
हादसे के तुरंत बाद 407 का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
  पुलिस कार्रवाई जारी
सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें