केबुल टाउन में चैती छठ की आस्था उमड़ी, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर तालाब में श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में चैती छठ के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दर्जनों छठव्रतियों ने मंदिर परिसर के तालाब में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की।

चैती छठ के इस पावन पर्व पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे परिसर में छठ गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

इस धार्मिक आयोजन की देखरेख सरयू राय के मार्गदर्शन में की गई। पहले अर्घ्य के दिन वे स्वयं मंदिर परिसर पहुंचे और छठव्रतियों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन भी किया।

मंगलवार को छठव्रतियों के साथ आए लोगों के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से चाय और कॉफी की व्यवस्था की गई थी। वहीं बुधवार सुबह अर्घ्य के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय, कॉफी और पकौड़ी का वितरण किया गया, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की।

दोनों दिन साकेत गौतम, असीम पाठक, गोल्डन पांडेय, अशोक कुमार, राकेश उज्जैन और अभय सिंह समेत कई स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित और सफल रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें