गुआ के कुसुम घाट पर चैती छठ की आस्था, महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:गुआ के कुसुम घाट में चैती छठ पर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पावन अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने घाट पर एकत्र होकर पूरे विधि-विधान के साथ संध्या अर्घ्य अर्पित किया।

डूबते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के दौरान घाट का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पारंपरिक व्रत का पालन करते हुए महिलाएं नए वस्त्र धारण कर पूजा सामग्री के साथ घाट पहुंचीं। इस दौरान छठ माता के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा और महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

संध्या बेला में जैसे ही सूर्यास्त का समय हुआ, व्रती महिलाएं जल में खड़ी होकर पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने लगीं। घाट पर उमड़ी भीड़ और “छठ मइया” के जयकारों से वातावरण श्रद्धामय बना रहा।

प्रशासन एवं स्थानीय समिति द्वारा घाट पर साफ-सफाई और रोशनी की बेहतर व्यवस्था की गई थी, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

चैती छठ को लेकर गुआ क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब व्रती महिलाएं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बुधवार सुबह पुनः घाट पर एकत्र होंगी। पूरे क्षेत्र में इस पर्व को लेकर भक्ति और आस्था का माहौल व्याप्त है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.