कुशल अधिवक्ता के रूप में सदैव जीवंत रहेंगे केवल कृष्णा: राजेश शुक्ल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय केवल कृष्णा की चौथी पर मंगलवार को धालभूम क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा भावुक माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने उन्हें एक कुशल, समर्पित और न्यायप्रिय अधिवक्ता के रूप में याद किया।

राजेश शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि केवल कृष्णा ने अपने पूरे जीवनकाल में जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया। वे न केवल एक उत्कृष्ट अधिवक्ता थे, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी थे, जो हर परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि स्वर्गीय कृष्णा उनके करीबी मित्रों में शामिल थे और अक्सर विभिन्न जटिल मामलों पर उनसे चर्चा करते थे। “उनका जाना अधिवक्ता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है,” शुक्ल ने कहा।

सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संजीव रंजन वरियार, अजय सिंह राठौर, अक्षय कुमार झा समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय केवल कृष्णा के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.