जमशेदपुर में जिला कार्यकारिणी की बैठक, अनुबंध कर्मियों के सेवा विस्तार प्रस्ताव को राज्य स्तर पर भेजने का निर्णय

SHARE:

Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर अनुबंध के आधार पर कार्यरत चार कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित कर्मियों के कार्य निष्पादन, निर्धारित मानकों एवं सेवा शर्तों की समग्र समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्णय से पूर्व कार्य की गुणवत्ता और प्रदर्शन का मूल्यांकन प्राथमिक आधार होना चाहिए।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि सेवा एवं अनुबंध शर्तों के मूल्यांकन के पश्चात योग्य पाए गए कर्मियों की सेवाएं आगे भी जारी रखने के प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति को भेजा जाएगा।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य शमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें