सरायकेला-टाटा मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार की मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम कोलाबिरा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच ओवरटेक की होड़ के दौरान यह हादसा हुआ। इसी दौरान बाइक सवार युवक ट्रकों की चपेट में आ गया और पहिये के नीचे आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी रोमेन कुमार दास के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह चाईबासा से काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में वह विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक की चपेट में आ गए।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायकेला-टाटा मार्ग को जाम कर दिया और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।

हादसे के बाद एक ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.