नगरपालिका आम निर्वाचन–2026: दोपहर 3 बजे तक सरायकेला में सबसे अधिक 63.07% मतदान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला–खरसावां:

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत सोमवार, 23 फरवरी 2026 को जिले के विभिन्न नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सूचना भवन, सरायकेला–खरसावां (मीडिया कोषांग) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दोपहर 03:00 बजे तक क्षेत्रवार औसत मतदान प्रतिशत सामने आया ह। आंकड़ों के मुताबिक नगर निगम आदित्यपुर में 46.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं नगर पंचायत सरायकेला में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और यहां 63.07 प्रतिशत मतदान हुआ, जो जिले में सबसे अधिक है। इसके अलावा नगर परिषद कपाली में 48.22 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया ।प्रशासन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया, रैंप सहित आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ।जिला प्रशासन ने शेष बचे समय में अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.