Kapali election : कपाली में नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Kapali : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्भीक वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर Rajesh Kumar, कपाली ओपी प्रभारी Dhiranjan Kumar, इंडियन रिजर्व बटालियन के पदाधिकारी एवं जवान तथा ओपी सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे।

मार्च के दौरान कपाली क्षेत्र के विभिन्न गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास कायम करना और भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य है कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो। सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।”

फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिला है। नागरिकों ने आश्वस्त किया कि वे निर्भीक होकर मतदान में भाग लेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.