Jharkhand Legislative Assembly में गूंजी रानीझरना के सौंदर्यीकरण की मांग

SHARE:

Jamshedpur : जुगसलाई विधायक Mangal Kalindi ने शनिवार को षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र के शून्यकाल के दौरान पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोबरघुसी पंचायत स्थित रानी झरना के सौंदर्यीकरण और उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग सदन में उठाई।

सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा प्रखंड में पहाड़ों के बीच स्थित रानी झरना प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत सुंदर और आकर्षक स्थल है। यदि इसका समुचित विकास किया जाए तो यह न केवल क्षेत्र की पहचान बनेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने सरकार से जनहित में रानी झरना को पर्यटन मानचित्र पर लाने, बुनियादी सुविधाओं का विकास करने तथा क्षेत्र में सड़क, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

विधायक ने कहा कि प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य के आर्थिक विकास के लिए भी आवश्यक है। रानी झरना के विकास से आसपास के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

Leave a Comment