आनंदपुर के गुलू गांव में मारपीट: 48 वर्षीय व्यक्ति गंभीर, राउरकेला रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलू गांव में शुक्रवार शाम मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। गांव के गंझू टोला निवासी 48 वर्षीय रंथु प्रधान पर दो युवकों द्वारा कथित रूप से डंडे से हमला किए जाने की सूचना है, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है जब किसी विवाद के बाद आरोपियों ने रंथु प्रधान पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे घटनास्थल पर ही लहूलुहान हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों ने शनिवार सुबह उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना में शामिल आरोपियों की पहचान डेबिड धनवार और मार्शल धनवार उर्फ तोगो के रूप में की गई है, जो उसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों ने मामले की सूचना आनंदपुर थाना को दे दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.