मानगो के विकास के लिए गैर-राजनीतिक नेतृत्व की जरूरत : शिव पूजन सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन मानगो क्षेत्र आज भी बुनियादी विकास की बाट जोह रहा है। यह आरोप सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति, जमशेदपुर के केंद्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह ने लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से अलग-अलग राजनीतिक दलों की सरकारें बनीं, परंतु मानगो का विकास सड़क और नालियों तक ही सीमित रह गया।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि पूर्व में 80 रुपये के प्रोविजनल टैक्स की जगह अत्यधिक वृद्धि कर हजार गुना तक टैक्स लगा दिया गया, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा। लंबे संघर्ष के बाद अब मानगो में नगर निगम चुनाव होने जा रहा है, जिससे लोगों में नई उम्मीद जगी है कि वे अपने बीच से मेयर का चयन कर सकेंगे।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल मेयर पद पर अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश में लगे हैं और जनता को गुमराह कर अपने परिजनों या समर्थकों की पत्नियों को उम्मीदवार बना रहे हैं। इससे नगर निगम की बागडोर जनता के हाथ से छिनने का खतरा उत्पन्न हो रहा है।
इसी पृष्ठभूमि में मानगो के वरिष्ठ नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों ने डा. विनिता सहाय को मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। डॉ. सहाय एमजीएम मेडिकल कॉलेज की अवकाश प्राप्त प्राध्यापिका हैं और पिछले 30 वर्षों से मानगो में रहकर गरीबों एवं असहायों की सेवा करती रही हैं।

शिव पुजन सिंह ने बताया कि डॉ. विनिता सहाय का चुनाव चिन्ह “बिस्कुट छाप” है और क्रम संख्या 6 है। उन्होंने मानगो की जनता से अपील की है कि जाति, धर्म, संप्रदाय और राजनीतिक प्रभाव से ऊपर उठकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि मानगो को एक रमणीय और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.