मानगो वार्ड-12 में गूंजा ‘बेबी वॉकर’ का नारा, अनीता शर्मा ने झोंकी पूरी ताकत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मानगो नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र वार्ड संख्या-12 में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। क्रम संख्या-2 की प्रत्याशी अनीता शर्मा ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी मुकाबले को धार दे दी।

ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच अनीता शर्मा ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से आगामी 23 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उनका चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ है, जिसे लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। “मोहर मारो तान के, बेबी वॉकर के निशान पे” का नारा पूरे वार्ड में गूंजता रहा।

जनसंपर्क के दौरान अनीता शर्मा ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि विकास कार्यों को पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा सके।

अभियान में निवेदक गुलाब शर्मा, गोबिंद कुमार शर्मा, दीपक, राजू, सोनी, मंटू, खुशबू समेत सैकड़ों स्थानीय बस्तीवासी मौजूद रहे। समर्थकों की सक्रिय भागीदारी ने यह संकेत दे दिया है कि वार्ड-12 में मुकाबला रोचक होने वाला है।

मतदान की तिथि नजदीक आते-आते चुनावी समीकरण और स्पष्ट होंगे, लेकिन फिलहाल वार्ड संख्या-12 में ‘बेबी वॉकर’ की चर्चा जोरों पर है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.