वंदे मातरम’ थीम पर नृत्य प्रस्तुति को लेकर कथक नृत्यांगना मोनिका डे ने की राज्यपाल से मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi:रांची में झारखंड की प्रख्यात कथक नृत्यांगना एवं नृत्यशाला की संस्थापक मोनिका डे ने गुरुवार को लोक भवन, रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नृत्यशाला के कोषाध्यक्ष दीपक नंदी भी उनके साथ उपस्थित थे।

मुलाकात के दौरान मोनिका डे ने राज्यपाल को अवगत कराया कि देश इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उनकी संस्था नृत्यशाला राज्यपाल के समक्ष ‘वंदे मातरम’ थीम पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति देना चाहती है, जिसका उद्देश्य कला के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को जागरूक करना है।

मोनिका डे ने बताया कि प्रस्तावित नृत्य प्रस्तुति में कथक शैली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाया जाएगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस पहल की सराहना की और विषयवस्तु में गहरी रुचि दिखाई।

राज्यपाल ने मोनिका डे को आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव पर शीघ्र ही विचार कर उन्हें आवश्यक सूचना दी जाएगी। इस मुलाकात को राज्य में कला, संस्कृति और राष्ट्रभावना के संवर्धन की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें