कोयल नदी तट पर एकदिवसीय वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन संपन्न

SHARE:

Manoharpur : आनंदपुर प्रखंड क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शुक्रवार को एकदिवसीय वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बनशक्ति कुड़ना स्थित कोयल नदी तट पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक एकत्रित हुए। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने संगठनात्मक एकजुटता को नया उत्साह दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाना तथा संवाद को सुदृढ़ करना रहा। समारोह में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जगत मांझी की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

अपने संबोधन में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से झामुमो की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा आदिवासी, मूलवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और आने वाले समय में संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए, संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई और आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन झामुमो नेता बंधना उरांव ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह मनोहरपुर झामुमो अध्यक्ष रंजित यादव, आनंदपुर झामुमो अध्यक्ष सिल्बीरुश तिर्की, मानुएल बेक, रुद्रप्रताप सिंहदेव, अजहर अली, संजीव गंताईत, पिंटू जैन, चंचल रवानी उर्फ चीकू, राजू सिंह, विक्रम सिंह, गुरविंदर सिंह भाटिया, अजय कच्छप, अमर महतो, वशिष्ठ यादव, मुखिया अशोक बंदा, मो. उमर, राकेश दास उर्फ टुन्नू, संतोष पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Comment