भाजपा नेता तारापद महतो हत्याकांड का आरोपी उलीडीह से गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:गालूडीह थाना क्षेत्र में भाजपा नेता तारापद महतो की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या में शामिल एक आरोपी पिछले एक महीने से उलीडीह थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को हथियार और जिंदा गोली के साथ धर दबोचा।

इस पूरे मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।
पुलिस ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले
निवास कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे को गिरफ्तार किया है, जो हत्याकांड में सक्रिय भूमिका में शामिल था।
आरोपी के पास से बरामद सामान
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—
एक पिस्टल
तीन जिंदा गोली
काले रंग की एक मोटरसाइकिल
बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे दिया गया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन देर शाम गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी स्थित अपनी सीएससी दुकान को बंद करने की तैयारी कर रहे भाजपा नेता तारापद महतो पर दो बदमाशों ने अचानक दुकान में घुसकर गोली चला दी थी। गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और एक-एक कर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी शुरू की। अब तक कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंकु कुमार, एसआई मिथलेश कुमार, अजय बागे, हवलदार लखन मुर्मू, गज्जु उरांव, आरक्षी बिरेंद्र राम और सर्वजीत कुमार पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और नेटवर्क में शामिल लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें