आदित्यपुर स्टेशन से सुवर्णरेखा एक्सप्रेस का शुभारंभ, धनबाद के लिए पहली बार चली ट्रेन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के इतिहास में गुरुवार, 5 फरवरी, एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज हो गया। वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए सुवर्णरेखा एक्सप्रेस (आदित्यपुर–धनबाद) का परिचालन अब आधिकारिक तौर पर आदित्यपुर स्टेशन से शुरू कर दिया गया है। गुरुवार दोपहर 3:37 बजे रेलवे अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर धनबाद के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर टाटानगर के एरिया रेलवे मैनेजर (एआरएम) समीर गौरव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सुवर्णरेखा एक्सप्रेस के संचालन के साथ अब आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से कुल चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें आदित्यपुर–हटिया ट्रेन, आदित्यपुर–धनबाद सुवर्णरेखा एक्सप्रेस, आदित्यपुर–आसनसोल ट्रेन तथा प्रस्तावित टाटा–विशाखापट्टनम ट्रेन शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आदित्यपुर स्टेशन से ट्रेनों के संचालन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा, साथ ही सरायकेला-खरसावां और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर और सुलभ रेल सेवा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और आवागमन की दृष्टि से एक ऐतिहासिक कदम बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें