विश्व कैंसर दिवस पर डालसा पीएलवी ने चलाया जागरूकता अभियान

SHARE:

Jamshedpur : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), जमशेदपुर के माननीय अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशानुसार शहर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान एमजीएम अस्पताल परिसर तथा मानगो ओलिडीह थाना के समीप संचालित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डालसा के पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय तिवारी एवं जोबारानी बास्के ने आम नागरिकों को कैंसर रोग से बचाव, समय पर जांच एवं समुचित उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। पीएलवी सदस्यों ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और प्रारंभिक जांच सबसे प्रभावी उपाय है।

इस अवसर पर नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का लगातार प्रयोग कैंसर जैसी घातक बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है, इसलिए इसके प्रयोग से बचना चाहिए।
डालसा द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान को आम लोगों ने सराहा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें