उच्च शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय के लिए सरकार के कदमों को भाजपा ओबीसी मोर्चा का समर्थन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता, सामाजिक न्याय और भेदभाव के उन्मूलन के उद्देश्य से भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा लागू किए गए सुधारात्मक प्रावधानों को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर राय ने कहा कि इन प्रावधानों से ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य वंचित वर्गों के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि समान अवसर केंद्र, समानता समिति तथा ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली जैसे कदम शैक्षणिक परिसरों में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती प्रदान करेंगे। इससे छात्रों और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के जातिगत या सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध प्रभावी मंच मिलेगा।

सागर राय ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण और आत्मसम्मान की नींव है। किसी भी छात्र या कर्मचारी के साथ जाति अथवा वर्ग के आधार पर भेदभाव कदापि स्वीकार्य नहीं हो सकता।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन नियमों को देश के हर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में सख्ती और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े छात्र तक भी न्याय और समान अवसर पहुँच सके।

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने दो टूक कहा कि वह इन सुधारों के साथ मजबूती से खड़ा है और शिक्षा को भेदभाव मुक्त बनाने की दिशा में हर सकारात्मक प्रयास का समर्थन करता रहेगा।
भाजपा ओबीसी मोर्चा का पूर्ण समर्थन।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.