सोनारी मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया

SHARE:

Jamshedpur:भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल के तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम मंदिर के समीप स्थित अटल चौक पर किया गया, जहां मंडल अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार पोद्दार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
ध्वजारोहण के साथ ही उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इस अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ व पूर्व मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह, संजय रजक, सतेंद्र सिंह यादव, शंकर सिंह, संजय सिंह मुंडा, नेहा साहू, कविता मुंडा, अभय कुमार, शीमा देवी, शिक्षाविद अमर श्रीवास्तव, सहित मंडल के वरिष्ठ-कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने सोनारी क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में भी जाकर स्थानीय निवासियों के साथ ध्वजारोहण किया और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है।
पूरे आयोजन में अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्रप्रेम की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

Leave a Comment