हिन्द क्लब, कदमा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

SHARE:

Jamshedpur:गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हिन्द क्लब, कदमा, जमशेदपुर के प्रांगण में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मंत्री नन्दजी प्रसाद ने अपने कर-कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच लड्डू एवं चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे उत्सव का माहौल और भी आनंदमय बन गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के महासचिव राजेश कुमार के साथ-साथ राजू सिंह, राजकुमार रजक, राजेंद्र भाटिया, विच्छा राव, कृष्ण कुमार, रॉकी सिंह, ज्योति दुबे, आशीष राव, शंभू रजक, बलबीर पांडेय, संजय केसरी, मुन्ना खान, शिबू कुमार, सुबोध कुमार, राणा संधू, अमित सिंह, दिलीप सिंह उज्जैन, सरबजीत सिंह, रोहित कुमार, निखिल गुप्ता, आशुतोष प्रमाणिक, अनिमेष प्रमाणिक, सचिन सोनकर, रौनक कुमार, साहब सिंह, मुन्ना शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन क्लब के सचिव बर्मा प्रसाद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

Leave a Comment

और पढ़ें