थलकोबाद गांव में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को मिला प्लास्टिक वाटर टैंक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:ग्रामीण अंचलों में जन–सरोकार और विश्वास मजबूत करने की दिशा में 26वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक सराहनीय पहल की। दिनांक 24 जनवरी 2026 को गुवा प्रखंड के थलकोबाद गांव में सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों के बीच प्लास्टिक वाटर टैंक का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम राजीव रंजन, कमांडेंट, 26वीं बटालियन सीआरपीएफ के दिशा-निर्देश पर आयोजित हुआ, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व सुबीर कुमार मंडल, सहायक कमांडेंट (ई/26वीं बटालियन) ने किया। मौके पर गंगा राम हूंहागा मुंडा एवं जूलियस इक्का सहित सिविल पुलिस के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने प्रशासनिक समन्वय और सुरक्षा बलों की सामाजिक प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के सुरक्षित भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र में व्याप्त जल संकट से राहत दिलाना रहा। प्लास्टिक वाटर टैंक मिलने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने सीआरपीएफ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके दैनिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य और जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। अधिकारियों ने कहा कि सीआरपीएफ केवल देश की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के माध्यम से ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के समापन पर गांव में संतोष और प्रसन्नता का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने एक स्वर में सीआरपीएफ और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र में जन–कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें