Chaibasa Nagar Nikay Chunav चाईबासा नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक, सर्वसम्मति से प्रत्याशी चयन पर जोर

SHARE:

चाईबासा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य चाईबासा नगर परिषद चुनाव की रणनीति तय करना एवं पार्टी के दिशा-निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए गीता बालमुचू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा कोल्हान प्रमंडल के नगर निकाय चुनाव हेतु गठित संयोजक मंडली में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह को चाईबासा नगर परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों के लिए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में से सर्वसम्मति से किसी एक नाम के चयन का दायित्व सौंपा गया है।

आवेदन लेकर प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे नाम

शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि चाईबासा नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए जाएंगे और उन्हें प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर पर विचार-विमर्श के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

भाजपा ही जनता को मूलभूत सुविधाएं दिला सकती है: मधु कोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले कार्यकर्ताओं में से पार्टी सर्वसम्मति से ऐसे सक्षम प्रत्याशी का चयन करेगी, जो चुनाव जीतकर चाईबासा नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष बनाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा की दो महिला कार्यकर्ता—गीता बालमुचू और नीला नाग—नगर परिषद अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं और दोनों ने अपने कार्यकाल में शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में सराहनीय कार्य किया।

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में चाईबासा शहर कूड़े के ढेर, पेयजल संकट और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता को इन समस्याओं से निजात दिला सकती है। इसके लिए नगर परिषद चुनाव पूरी तैयारी और एकजुटता के साथ लड़ना होगा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में नीला नाग, सतीश पूरी, संजय पांडे, मनीष राम, मनोज लेयांगी, राकेश शर्मा, प्रताप कटियार, हेमंत कुमार केशरी, दिलीप अग्रवाल, मृदुला निषाद, अनूप सुलतानिया, राजू खान, देबिशंकर दत्ता, दीपू गुप्ता, संजय चिरानिया, राजू प्रजापति, पंकज खिरवाल, चंदन झा, शैलेश कुमार, द्वारिका शर्मा, मुकेश कुमार लल्लू, वीरेंद्र कुमार, नबीन गुप्ता, मनोज आजाद, आलोक झा, रामानुज शर्मा, हर्ष रवानी, अनंत शयनम, विपल्लव सिंह, जितेंद्र ओझा, रोहित दास, पवन शर्मा, सन्नी पासवान, समीर पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment