नगर परिषद अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने तेज की चुनावी तैयारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने जुगसलाई सात मंदिर के समीप स्थित बाबू मैरिज हॉल में अपने समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर गंभीर मंथन किया गया और जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए और नीलूफर हुसैन को कई अहम राय दी। इस दौरान जुगसलाई क्षेत्र से जुड़े छोटे-बड़े स्थानीय मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नीलूफर हुसैन ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर जुगसलाई नगर परिषद के सभी 22 वार्डों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए नीलूफर हुसैन ने कहा कि “जुगसलाई की बेटी चुनाव जीतकर जुगसलाई के विकास को और गति देगी। जनसंपर्क के दौरान जिस तरह जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, उससे यह साफ है कि हमारी जीत पक्की है।”
बैठक में मौजूद लोगों ने भी नीलूफर हुसैन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें