सनातन रक्षा वाहिनी संघ ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई श्री रामलला स्थापना वर्षगांठ

SHARE:

Jamshedpur:सनातन रक्षा वाहिनी संघ की ओर से श्री रामलला स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित रोड नंबर–16 के समीप श्री हनुमान जी मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में हनुमान चालीसा पाठ, भव्य आरती, 1100 दीपों का प्रज्वलन एवं भोग वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन और सामूहिक आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दीपों की जगमगाहट के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रदेश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हजारीबाग प्रभारी हिन्दू हृदय सम्राट श्री अभय सिंह जी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सनातनी श्री आनंद बिहारी दुबे जी, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता एवं संस्था के संस्थापक सदस्य श्री अखिल सिंह जी, तथा संस्था के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष श्री संदीप मिश्रा जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आरती में सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण हेतु ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद रूप में ग्रहण किया। सफल आयोजन के लिए संस्था के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष श्री संदीप मिश्रा जी ने संघ के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment