बारिगोड़ा में आशु बॉयज क्लब के माँ सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन

SHARE:

Jamshedpur:माँ सरस्वती पूजा के अवसर पर आशु बॉयज क्लब, बारिगोड़ा में माँ सरस्वती के पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष एवं झामुमो नेता राजेश सामंत द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि राजेश सामंत ने कहा कि माँ सरस्वती विद्या की देवी हैं और सभी बच्चों को बुद्धि प्रदान करें। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे पढ़ाई पर ध्यान दें, अपने गांव का नाम रोशन करें और भविष्य में डीसी, बीडीओ, सीईओ जैसे पदों तक पहुँचें। साथ ही उन्होंने चेताया कि क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को नशे की लत से दूर रहना चाहिए और शिक्षा पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
उद्घाटन समारोह में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें झारखंड आंदोलनकारी नेता छोटे सरदार, रूपम सिंह, शोभा गोप, सन्तोष कुदादा, विशाल तिवारी, अभिजीत गोराई, रवि भास्कर, अंकुश सिंह सहित अन्य शामिल थे।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धार्मिक व सामाजिक उल्लास का आनंद उठाया।

Leave a Comment

और पढ़ें