स्व. सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि पर झामुमो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष और ईचागढ़ के पूर्व लोकप्रिय विधायक रहे स्वर्गीय सुधीर महतो भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण आज भी झामुमो कार्यकर्ताओं की राह को रोशन करते हैं।
गुरुवार को स्व. सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर साकची स्थित झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का माहौल पूरी तरह भावुक रहा। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, झामुमो नेता गणेश महाली, वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, बीर सिंह सुरेन, सागेन पूर्ति सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और महिला नेत्रियां उपस्थित रहीं।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुधीर महतो एक कर्मठ, दूरदर्शी और जनप्रिय नेता थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर झामुमो संगठन को मजबूत किया और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। नेताओं ने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में “स्व. सुधीर महतो अमर रहें” के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।
सिर्फ साकची ही नहीं, बल्कि कदमा उलियान, बिष्टुपुर स्थित शहीद निर्मल महतो गैरेज गांव, ईचागढ़ सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में झामुमो समर्थकों ने स्व. सुधीर महतो को याद कर नमन किया।
सभा में लालटू महतो, वीर सिंह सुरेन, सरोज महापात्रा, अजय रजक, खुद्दू उरांव, कालीपोदो गोराई, नरोतम दास, उमानाथ झा, प्रकाश चंद्र झा, फैयाज खान, प्रीतम हेंब्रम, तनवीर अहमद, गुड़ाबांधा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, पी.के. रॉय, विनोद डे, पिंटू लाल, महिला नेत्री कमलजीत कौर गिल, बाल्ही मार्डी, दुर्गा बाईपाई, नीता सरकार, सबिता दास, झरना पाल, सबिता सिंह, सूरजमणि देवी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.