नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, लड्डू बांटकर मनाया जश्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर देशभर के साथ-साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष लड्डू वितरण कर आमजनों और कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां साझा की गईं।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भाजपा जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण को देशभक्ति और संगठनात्मक उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी में नई ऊर्जा एवं जोश साफ झलक रहा था।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अध्यक्ष बनना भाजपा में एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और 45 वर्षीय युवा नेतृत्व को पार्टी की सर्वोच्च संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलना आने वाले वर्षों में भाजपा की विचारधारा, सिद्धांतों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

संजीव सिन्हा ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन की कार्यकुशलता, संगठनात्मक दक्षता, कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव और पार्टी के प्रति निष्ठा भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता का राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचना भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र की जीत है। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नए जोश और नई उमंग का संचार हुआ है, जिससे राष्ट्रसेवा, राष्ट्र प्रथम और जनसेवा का संकल्प और मजबूत होगा।

लड्डू वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, डॉ. राजीव, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, मंजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित मिश्रा, रितेश झा, रंजीत सिंह, चितरंजन वर्मा, राकेश सिंह, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, लकी सिंह राजपूत, रामप्रसाद जायसवाल, सुशील पांडेय, कंचन दत्ता, रॉकी सिंह, काजू सांडिल, एस. कार्तिक, राजा सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.