नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन में नई ऊर्जा : दिनेश कुमार

SHARE:

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस निर्वाचन को भाजपा के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण बताया।

दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता बूथ स्तर से संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। भाजपा में पद को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी के रूप में देखा जाता है, जो इसे अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान देता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नवीन और प्रवीण कंधों पर विश्वास जताना संगठन के भविष्य के लिए अत्यंत शुभ संकेत है। नितिन नवीन जैसे ऊर्जावान और अनुभवी नेतृत्व के हाथों में संगठन की कमान सौंपे जाने से पार्टी में नई ऊर्जा और नया उत्साह देखने को मिलेगा।

दिनेश कुमार ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सुदृढ़, अनुशासित और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा, तथा पार्टी देशहित में अपने दायित्वों का और बेहतर तरीके से निर्वहन करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें