33वीं पदमाबाई रुंगटा अंतर-विद्यालय गणित प्रतियोगिता का भव्य समापन, 172 विद्यार्थी सम्मानित

SHARE:

Chaibasa:रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के तत्वावधान में आयोजित 33वीं पदमाबाई रुंगटा अंतर-विद्यालय गणित प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 18 जनवरी 2026 को पिल्लई हॉल, चाईबासा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।
यह समारोह 9 नवंबर 2025 को मंगीलाल रुंगटा +2 उच्च विद्यालय, चाईबासा में आयोजित गणित प्रतियोगिता का औपचारिक समापन था। प्रतियोगिता का प्रायोजन एस. आर. रुंगटा ग्रुप द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Assistant Collector, चाईबासा – श्री सिद्धांत कुमार, IAS रहे, जबकि एस. आर. रुंगटा ग्रुप के निदेशक श्री मुकुंद रुंगटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री सिद्धांत कुमार, IAS ने अपने संबोधन में कहा कि “गणित केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि यह जीवन और करियर में तार्किक सोच, समस्या-समाधान और निर्णय क्षमता को सशक्त बनाता है।” उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए रोटरैक्ट क्लब के प्रयासों की सराहना की।
जिला टॉपर सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए—
प्रथम स्थान (जिला टॉपर): चितेश सरकार (कक्षा 10), Xavier English Medium School – ₹6000
द्वितीय स्थान: हर्ष कुमार यादव (कक्षा 7), SJ DAV Public School, Chaibasa – ₹4500
तृतीय स्थान: राहुल साहू (कक्षा 10), St. Viveka English Medium School, Chaibasa – ₹3500
इसके अतिरिक्त कक्षा 7, 8, 9 एवं 10 के ओवरऑल क्लास टॉपर तथा प्रत्येक विद्यालय के स्कूल टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 172 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मंच से सम्मान मिला।
Madhusudan Public School, Chakradharpur को सर्वाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए अधिकतम सहभागिता पुरस्कार प्रदान किया गया।
वाद-विवाद, क्विज और ऑन-द-स्पॉट राउंड
कार्यक्रम के दौरान आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में For एवं Against दोनों पक्षों के विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए।
इसके साथ ही Open Quiz Competition और On-the-Spot Question Round में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह के बीच-बीच में विद्यालयी छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम में श्रीमती वीना मुंधरा, श्रीमती अंजू राठौर, श्री अनिल शर्मा, मंगीलाल रुंगटा +2 उच्च विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिल्पा गुप्ता, महिला कॉलेज से अर्पित मैडम, रोटरी अध्यक्ष विकाश दोडराजका सहित अनेक रोटरी व रोटरैक्ट सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी रोटरैक्ट क्लब अध्यक्ष विनय लोधा ने दी, जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष की भूमिका हर्षित मुंधड़ा ने निभाई।
रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा इस तरह के शैक्षणिक और प्रेरणादायक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Comment