बिरसानगर पुलिस ने हथियार व गोली के साथ एक आरोपी को दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बिरसानगर थाना पुलिस को बुधवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के मिरगीपुर निवासी अजय सिंह उर्फ अजय बालमिकी उर्फ मोटा (29) को हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बिरसानगर थाना के एसआई लालचंद बेदिया के बयान पर

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सरायकेला के एक होटल में काम करता है और लूट व डकैती जैसी घटनाओं में भी संलिप्त रहा है। इस पूरे मामले का खुलासा गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।

बिरसानगर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात करीब 10:30 बजे हुरलूंग इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी झाड़ियों के पास संदिग्ध अवस्था में मौजूद था। पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार बरामद किए गए।

आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में बागबेड़ा और बिरसानगर थाना क्षेत्र से जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.