Jamshedpur:भीषण ठंड के बीच मानवीय सरोकार की एक मिसाल आज जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड की उतरी पश्चिमी गदड़ा पंचायत के बारीगोड़ा ग्राम स्थित डूंगरीटोला क्षेत्र में देखने को मिली। झारखंड मुक्ति मोर्चा दलित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी श्री अजय रजक के नेतृत्व में झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान ठंड से राहत पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष साफ झलक रहा था। इस अवसर पर लाभुकों में सीता हांसदा, पार्वती सोरेन, सुप्ता भूमिज, निलमुनि बुरुली, मेंजो हो, दसमा हो, सरिता बिरुली, सोमाई सोरेन, जेंको हो, माधो सोरेन, रूईबारी भूमिज सहित कई अन्य जरूरतमंद शामिल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अजय रजक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से गरीब, वंचित और आदिवासी समाज के साथ खड़ा रहा है और आगे भी ऐसे जनसेवी कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना पार्टी का सामाजिक दायित्व है।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में प्रीतम हेंब्रम, धीरेन मारडी, अभय पाण्डेय, डी राकेश राव, प्रानेश कुमार, आनंद मुर्मू, ठाकुर दास, मोडगा सोरेन समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम का माहौल सहयोग, संवेदना और सामाजिक एकजुटता से भरा रहा।









