साहिबगंज: जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन ने किया। उधर कार्यक्रम में शामिल नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. तनवीर आलम उर्फ तनवीर राजा, राजमहल विधानसभा अध्यक्ष कौसर आलम, बोरियो विधानसभा अध्यक्ष असगर अफरीदी, जिला उपाध्यक्ष अजय मंडल, साहिबगंज सदर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, बरहेट प्रखंड अध्यक्ष नजरुल इस्लाम यदि का सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत सह अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी। वही कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस कार्यालय में उत्साहित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि युवा जोश व आपसी समन्वय से जिले में कांग्रेस संगठन मजबूत बनेगा। आगे उन्होंने सभी युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। वही नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने हमे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगे एवं युवाओं को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे एवं पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव बासुकीनाथ यादव, नित्यानंद गुप्ता, सतीश पासवान, आरिफ आलम, प्रेम सरकार, सिफारन अख्तर, तौफीक आलम, मो. मुरशलीम, गुफरान आलम, सोनू घोष, राजा रजक, लाल बाबू, मुन्ना अंसारी, संतु यादव, वसीम अकरम, मुख्तार अहमद, अबू बक्कर, फिरोज़ आलम, तोफीक आलम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।









