रामतीर्थ धाम में मकर संक्रांति मेला धूमधाम से मनाने का निर्णय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध रामतीर्थ धाम में आगामी 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर्व (मकर मेला) को भव्य एवं पारंपरिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता माननीय विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) श्री सोनाराम सिंकु ने की।
बैठक के दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। रामतीर्थ धाम क्षेत्र की धार्मिक पहचान को और सशक्त करने के लिए मकर मेला का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने मंदिर समिति को प्रशासनिक समन्वय, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े आवश्यक निर्देश भी दिए।
मंदिर समिति के सदस्यों ने मेला आयोजन को लेकर अपनी तैयारियों और सुझावों से विधायक को अवगत कराया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मकर संक्रांति मेला को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी धार्मिक वातावरण का आनंद ले सकें।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रभात प्रधान, माधव प्रधान, सुभाष माझी, अशोक प्रधान, रमेश कैवत, रंजीत कैवत, संजय बेहरा, सनातन कैवत सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.