झामुमो दलित मोर्चा ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल, ठंड में मिली राहत

SHARE:

Jamshedpur:शहर में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) दलित मोर्चा ने मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। गुरुवार को जिला अध्यक्ष अजय रजक के नेतृत्व में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवघर पंचायत के देवघर ग्राम में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष अजय रजक ने कहा कि झामुमो हमेशा समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कंबल पाकर बुजुर्गों और ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने झामुमो दलित मोर्चा की इस पहल की सराहना करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्वान सोरेन, प्रीतम हेंब्रम, अभय पाण्डेय, राकेश राव, प्राणेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Comment