साकची में महिला शिक्षिका से दिनदहाड़े पर्स की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:रविवार को दिनदहाड़े साकची थाना क्षेत्र में छिनतई की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। महिला शिक्षिका हेमलता ठाकुर अपने परिचित के साथ साकची बाजार में शादी की खरीदारी कर रही थीं, तभी शीतला मंदिर के समीप ऑटो से उतरते ही दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि पर्स में 20 हजार रुपये, मोबाइल और आधार कार्ड थे। घटना के समय शिक्षिका बिल्कुल चकित रह गईं और बदमाशों का पीछा करने का मौका भी नहीं मिल पाया।
साकची थाना की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छिनतई का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। शहर में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.