जेएलकेएम ने जीत महतो प्रकरण में न्याय न मिलने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी से मिलकर जीत महतो प्रकरण में ज्ञापन सौंपा। जेएलकेएम का दावा है कि पुलिस हिरासत में पिटाई के कारण जीत महतो की मौत हुई थी। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जेएलकेएम ने विशेष मांगें रखीं, जिनमें मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, और मृतक के नाबालिग पुत्र को सभी तरह की सुविधाओं के साथ सुरक्षा प्रदान करना शामिल है।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई और परिवार को न्याय नहीं मिला, तो पार्टी राज्यव्यापी जनआंदोलन करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य थे: महानगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो, केंद्रीय सदस्य अंकित महतो, एससी मोर्चा कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष राजा कालिंदी, महानगर प्रवक्ता एकलव्य सिंह, महानगर उपाध्यक्ष सुनील नामत, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो और अन्य।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.