ग्राम शिक्षा संगम ने टेकासाई गांव में बच्चों के लिए बनाई सीखने की मजेदार पाठशाला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa:सरकारी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन को लेकर झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निदेशक के निर्देशानुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेकासाईं में ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का माहौल बनाना और बच्चों को स्कूल बंद रहने के दौरान भी अध्ययन में सक्रिय बनाए रखना है।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापिका संध्या लालिमा होरो, शिक्षक सुनील कुमार पासवान, राजा राय और कबिता गागराई, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और अभिभावक मौजूद थे। पोषक क्षेत्र के गांव और टोलों में बच्चों के लिए कई प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें किताब पठन, कहानी सुनाना, एफएलएन, विज्ञान के प्रयोग, संख्या ज्ञान, खेल गतिविधि और नाम कार्ड के जरिए मजेदार शिक्षा गतिविधियाँ शामिल थीं।
संध्या लालिमा ने उपस्थित लोगों को बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के बीच पढ़ाई की आदत को बनाए रखने, खेल-खेल में सीखने की संस्कृति विकसित करने और नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षिक गतिविधियों को रोचक बनाने में मदद करते हैं। अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। साथ ही, सीआरपी और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने सहयोग देते हुए पोषक क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस आयोजन ने बच्चों में उत्साह बढ़ाया और अवकाश के दौरान पढ़ाई को रोचक और आकर्षक बनाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.