राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: शहर के उत्सव बैंक्वेट हॉल में आगामी दिनों 10 एवं 11 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा को लेकर रविवार को साहित्य की दुनिया मंच के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जहां मंच के अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उधर इस बैठक में देशभर से आने वाले साहित्यकारों के आगमन से लेकर उनके विदाई तक की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। जहां मंच के महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 10 जनवरी की सुबह 10 बजे राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि आयोजित बैठक में सभी सदस्यों को अलग अलग दायित्व दिया गया है जिसका निर्वहन सभी सदस्य अपने अपने स्तर से करेंगे। वही कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर आवास एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी गोपाल चोखानी को दी गई। जबकि मंच की जिम्मेवारी डॉ. रानी झा एवं रीमा सिंह के जिम्मे रहेगी। इसी प्रकार उद्घाटन सत्र का संचालन भगवती रंजन पांडे के द्वारा किया जाएगा जबकि कवि सम्मेलन का संचालन दुमका के कवि नवीन चंद्र ठाकुर, रांची के कवि ममता मनीष सिंह एवं सुधीर श्रीवास्तव के द्वारा अलग अलग किया जाएगा। वही कार्यक्रम के दूसरे दिन भी अतिथियों का आना जारी रहेगा। जहां रविवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष एवं महासचिव के अलावा मंच के कोषाध्यक्ष गोपाल चोखानी, डॉ. रानी झा, डॉ. सुबोध कुमार झा, रीमा सिंह, परशुराम गुप्ता, भगवती रंजन पांडे, डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.