जुगसलाई में लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह, डॉ. अजय कुमार का हुआ सम्मान, इंदु देवी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : डॉ. अजय कुमार फैंस क्लब एवं मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिजीत सिंह की ओर से जुगसलाई में लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने सर्वसम्मति से जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए इंदु देवी के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि आगामी चुनाव में इंदु देवी को विजयी बनाने के लिए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा।

समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सोनकर, प्रिंस सिंह, विजय यादव, अंबुज पांडे, देविका सिंह, जोबा खान, फिरोज खान, महेंद्र मिश्रा, राकेश साहू, बबलू झा, गीता सिंह, अपर्णा गुहा, रजनी बंसल, शिवलोचन शाह, अमित दुबे, राहुल गोस्वामी, संदीप सिंह, आशीष सिंह, अखिलेश मिश्रा, टीमल जायसवाल, कुलदीप सिंह, विपिन कुमार, सत्यदेव प्रसाद, कन्हैया मास्टर, बादशाह खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.