विधायक मंगल कालिंदी ने मुंबई के महालक्ष्मी और सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने मुंबई के प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी मंदिर और सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने झारखंड वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मंदिरों में दर्शन कर उन्हें अत्यंत शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महालक्ष्मी देवी और गणपति बप्पा के आशीर्वाद से सभी के घरों में खुशियां और समृद्धि बनी रहे।

इस अवसर पर उनके साथ सरबजोट सिंह भाटिया भी उपस्थित थे और उन्होंने भी मंदिरों के दर्शन किए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.