नव वर्ष के अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अंग्रेजी नव वर्ष 2026 के अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ट प्लांट बस्ती में गुरुवार, 1 जनवरी को समस्त भक्तजनों के कल्याणार्थ विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि जैसे हर वर्ष नव वर्ष के दिन लोग मंदिर में आकर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख, समृद्धि व शांति की कामना करते हैं, उसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस बार भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। भक्तों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित हैं, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से उमाशंकर बेरा, सुजीत राउत, हरिशचंद्र प्रसाद, अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, राजीव कुमार झा, रंजीत, अजीत सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.