कपाली में निर्माण स्थल पर रंगदारी न देने पर हमला, तीन घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : चांडिल प्रखंड के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुराना बस्ती में एक मकान निर्माण स्थल पर रंगदारी न देने को लेकर 15–20 युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने संवेदक और मजदूरों के साथ मारपीट की और 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की।

हमलावरों ने पिस्तौल लहराते हुए कालटू सिंह को धमकाया और तीन लोगों को बेरहमी से पीटा। घटना में घायल तीनों को ग्रामीणों की मदद से टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी अपराधी हथियारों के साथ गांव में दहशत फैला रहे हैं, जिससे सुरक्षा का माहौल चिंताजनक हो गया है।

सूचना मिलने पर कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.