देसुआ आकुस हुरलुंग गांव में टुसु परब की तैयारी, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

देसुआ आकुस हुरलुंग गांव महिला संयोजक समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक मासिआ टुसु परब को शांतिपूर्ण, सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। यह पर्व अगहन संक्रांति (छठा मकर) 16 दिसंबर 2025 से आरंभ होकर पूरे एक माह तक मनाया जाता है, जिसमें टुसु सेउरन, टुसु गीत, पांता नृत्य सहित पारंपरिक लोक अनुष्ठान किए जाते हैं।

समिति द्वारा बताया गया कि पोस माह के अंतिम दिन 14 जनवरी 2026 को टुसु विदाई सह भव्य शोभायात्रा का आयोजन प्रस्तावित है। इसी क्रम में आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति हेतु धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को तथा कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सहयोग सुनिश्चित करने के लिए बिरसानगर थाना प्रभारी को औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।


महिला संयोजक समिति ने प्रशासन से अपील की कि परंपरा, लोक संस्कृति और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।


इस अवसर पर देसुआ आकुस हुरलुंग गांव महिला संयोजक नंदनी महतो, झारखंड प्रदेश संयोजक प्रकाश महतो केटिआर, प्रदेश सदस्य नामिता महतो, गीता महतो, उदित महतो, सुजीत महतो एवं सूरज महतो उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.