ठंड में जरूरतमंदों को राहत, कालिकापुर में विधायक संजीव सरदार ने बांटे सैकड़ों कंबल

SHARE:

Potka:कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों के लिए राहत का संदेश लेकर पोटका प्रखंड के कालिकापुर पंचायत भवन में राज्य सरकार द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वयं उपस्थित होकर सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। ठंड से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह पहल संजीवनी साबित हुई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सरकार की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। जनसेवा को अपना संकल्प बताते हुए विधायक ने कहा कि पोटका की जनता के हित में सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ नजर आया। कई बुजुर्गों और महिलाओं ने सरकार एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कालिकापुर पंचायत के मुखिया बागराई सोरेन, पंचायत समिति सदस्य दीपक भगत, मदन भगत, हितेश भगत, झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के नेतागण, पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Comment