Patamda:पौष मास के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को गुरुवार के दिन नागा मंदिर बेल्डीह स्थित मां वैष्णो देवी ट्रस्ट की ओर से पटमदा ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस मानवीय पहल से लगभग 200 ग्रामीण लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने अपने कर-कमलों से कंबल वितरित कर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची सेवा है, और ऐसे कार्यों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चिंटू सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में ट्रस्टी शशि तिवारी, सतेंद्र जी, मोहित कश्यप, सुनील सिंह, कैलाश सिंह सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भाव से कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया।
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए ट्रस्ट एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसी सहायता उनके लिए बड़ी राहत है।









