वीर शहीद निर्मल महतो जयंती पर बड़ाबाकी पंचायत में फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ाबाकी पंचायत के गुरमा हाट मैदान में वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने विजेता टीम को नगद राशि 50,000/- और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक माननीय मंगल कालिंदी जी के निर्देशानुसार यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुखिया राकेश मुर्मू, ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाए। प्रतियोगिता ने स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और शहीद निर्मल महतो की यादों को ताजा किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.